आईपीएस अधिकारी शिखर के जिम्मे दी गयी कैमूर तो परिचय कुमार के जिम्मे कटिहार जिले की कमान
बिहार डेस्क:-तुषार शाण्डिल्य कटिहार

सम्राट सरकार में बड़े स्तर पर आईपीएस स्तर के कई अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है।इसी कड़ी में कुल29 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग सम्राट सरकार में की गई है।बता दें कटिहार जिले के एसपी शिखर चौधरी को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला कैमूर के पद पर पोस्टिंग की है।
वहीं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के पद पर रहे एसपी परिचय कुमार को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक कटिहार के पद पर पोस्टिंग की गयी है।
बताते चलें कटिहार एसपी शिखर चौधरी अपने बेहतर कार्य कुशलता के लिए कटिहार जिले की जनता के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ जाएंगे।अपराध पर अंकुश लगाना,बेहतर पुलिसिंग का परिचय देना,पशु तस्करों के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने जैसे कई ऐसे कार्य इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान की जिनके लिए जिले के लोग इनको और इनके कार्य क्षमता की सराहना लंबे समय तक चलती रहेगी।

साथ हीं ऐसी कई उपलब्धियां हैं।
जो शिखर चौधरी के कार्यकाल को लोग याद करते रहेंगे।ऐसे कई लोगों से वॉइस ऑफ मदरलैंड की टीम ने जिले में बात की तो बताना हुआ कि एसपी शिखर चौधरी के कार्यकाल में अगर उनके दरबार में लोग शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके आवेदनों पर सुनवाई होती थी। गंभीरता से बातों को वो सुनते थे।समझाते थे।और संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए समाधान को लेकर
फौरी निर्देशन भी देते रहे हैं।
जनता के साथ उनकी भावना पुलिस के साथ-साथ भावनात्मक भी होता चला गया जो बेहतर पुलिसिंग के ग्राफ को बढ़ाते चला गया।लोगों से बिल्कुल सहजता के साथ मिलना उनकी सबसे बड़ी पूंजी कहा जा सकता हैं।रही जनता के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने की तो कुर्सियां वहीं रह जाती है। सिर्फ चेहरे बदलते रहते हैं।और उन चेहरों में कुछ हीं चेहरे विरले होते हैं।जो अमिट रह जाता है।कटिहार की जनता शिखर चौधरी के कार्यकाल की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।

वहीं अब कटिहार के बतौर नए आरक्षी अधीक्षक के रूप में परिचय कुमार जिले की कमान संभालेंगे।उनके सामने भी कई चुनौतियां होंगी।और कई ऐसे फैसले और कार्रवाई जिले में पूर्व के एसपी ने की है। उसे बरकरार रखना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

वहीं कड़क आईपीएस अधिकारी के रूप में चर्चित महकमें हीं नहीं कई जिलों में उनके नाम की चर्चा होनी शुरू हो जाती है।नाम हरिमोहन शुक्ल आईपीएस अधिकारी हैं।उनकी पोस्टिंग समादेष्टा बीएमपी7कटिहार में की गई है।हलांकि कटिहार जिले की आबो हवा से हरिमोहन शुक्ल पूरी तरह वाकिफ हैं।पुलिस महकमे में भी चर्चा होती है।कि हरिमोहन शुक्ल हमेशा अपनी ईमानदार छवि एवं बेहतर कार्य कुशलता सहित सख्त कार्रवाई के लिए महकमे में चर्चित हैं।इतना हीं नहीं ये जनता से सीधा संवाद के लिए भी जाने-जाते हैं।
