
तृणमूल कांग्रेस में बागी सांसदों के गुट की अगुवाई करने वाली काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने भी ममता बनर्जी से दूरी बनाने की घोषणा की है. टीएमसी से बगावत के बाद काकोली घोष और उनका परिवार ममता बनर्जी से किसी प्रकार के रिश्ते रखने के मूड में नहीं दिख रही हैं. माना जा रहा है कि उनके बेटे बैद्यनाथ घोष ने उसी वजह से ममता बनर्जी की ओर से उन्हें दिए गए तोहफों को लौटाने की घोषणा की है. उन्होंने यह घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है.
लोकसभा में बागी सांसदों के गुट की अगुवाई कर रही वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे और पेशे से साइकेट्रिस्ट, डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने ममता बनर्जी से पूरी तरह नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. इस बगावत को आगे बढ़ाते हुए डॉ. बैद्यनाथ ने ममता बनर्जी की ओर से अतीत में दिए गए सभी उपहारों को वापस करने का फैसला किया है और टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कानूनी नोटिस भेज दिया है.
