
शेयर बाजार के स्मार्ट निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की खोज में लगे रहते हैं जिनकी बैलेंस शीट मजबूत हो, वैल्यूएशन सस्ता हो और रिटर्न देने का रिकार्ड धांसू हो. अगर आप भी किसी ऐसे ही गुणों वाले स्टॉक की तलाश में हैं तो द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड (GE Shipping) शेयर को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. इस शिपिंग दिग्गज ने पिछले 5 वर्षों में इस स्टॉक ने 250% से अधिक का धुआंधार रिटर्न दिया है. पिछले कारोबारी सत्र में भी इस मल्टीबैगर शेयर में 3.5% की जोरदार तेजी आई थी.
द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (GE Shipping) भारत के निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी शिपिंग प्लेयर है. कंपनी मुख्य रूप से दो बड़े वर्टिकल्स, टैंकर और ड्राई बल्क कैरियर में काम करती है. कंपनी के बेड़े में वर्तमान में 40 आधुनिक जहाज शामिल हैं, जिनमें 26 टैंकर और 14 ड्राई बल्क कैरियर हैं. इसके अलावा, कंपनी सहायक इकाई ग्रेट शिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (GIL) के जरिए ऑफशोर एनर्जी एक्सप्लोरेशन, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, ऑफशोर कंस्ट्रक्शन और समुद्र में तेल की ड्रिलिंग जैसे हाई-मार्जिन वाले ऑफशोर ऑयलफील्ड सर्विसेज सेक्टर में की मजबूत खिलाड़ी है.
