
नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए की भिड़ंत श्रीलंका ए के साथ है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है. मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सीरीज में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही है. पहली टक्कर में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया था, लेकिन अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में DLS के कारण इंडिया ए हार गई थी. यही कारण है कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए के लिए आज का ये मैच करो या मरो का हो गया है.
